Fatehpur: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान खुद को सीएमएस (CMS) का अर्दली बताने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रमोद ने मंत्री को गलत जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए राकेश सचान (Rakesh Sachan) ने सदर कोतवाल को कर्मचारी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रमोद को हिरासत में ले लिया।
इस बीच, घायल रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मंत्री हरदौली और अजरौली पल्लवा में हुई घटनाओं में घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।




