Fatehpur: कांशीराम कॉलोनी गडरियन पुरखा नउवाबाग की महिलाओं ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर एक युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उक्त युवक आए दिन कॉलोनी में अश्लील हरकतें करता है और महिलाओं से अभद्रता पर उतर आता है।
महिलाओं का कहना है कि आरोपी युवक सार्वजनिक हैंडपंप पर नहाते समय अश्लील हरकत करता है। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया और खुद को “साबू” नाम बताकर दबंगई दिखाने लगा। बताया गया कि छत पर जाने के लिए कॉलोनी में एक ही रास्ता बना हुआ है और जब महिलाएं वहां से गुजरती हैं तो आरोपी युवक बिना कपड़ों के अपने छज्जे पर खड़ा हो जाता है, जिससे महिलाओं की गरिमा भंग होती है।

कॉलोनी निवासियों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।




