Fatehpur News: एक महीने में दूसरी बार विद्युत तार चोरी, चोरों के हौसले बुलंद

Spread the love

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव में 33 केवी विद्युत लाइन से करीब 3 किलोमीटर तार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने 11 विद्युत पोल से लाखों रुपये कीमत के तार पार कर दिए। खास बात यह है कि एक महीने के भीतर दूसरी बार विद्युत तार चोरी की घटना सामने आई है, जिससे बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मामले में अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

रिपोर्ट: दीपा पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *