Fatehpur: खागा पुलिस ने 10 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

Fatehpur: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम उधन्नापुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी 28 अगस्त 2025 की सुबह 04:15 बजे नया बस स्टॉप खागा से की गई। पकड़े गए आरोपी का नाम भीम सिंह उर्फ अजय पुत्र सुरेश सिंह लोधी (उम्र 34 वर्ष, निवासी उधन्नापुर, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर) है, जो थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है।

बरामद माल

सोने के जेवरात35 ग्राम (कीमत लगभग ₹3,50,000)
चांदी के जेवरात3 किलो (कीमत लगभग ₹4,00,000)
नगद ₹2,71,025
कुल बरामदगी: ₹10,21,025


अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी पर फतेहपुर जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं के अंतर्गत अपराध शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. उ0नि0 बिन्धेश कुमार गिरि
2. का0 बंटी कुमार
3. हे0का0 सर्वेश कुमार
4. का0 कमलेश राजभर


क्या है मामला

26 अगस्त 2025 की रात ग्राम उधन्नापुर में जेवरात और नकदी की चोरी की घटना हुई थी, जिसके संबंध में अपराध संख्या 341/2025 धारा 305 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। खागा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *