फतेहपुर, 07 सितंबर 2025 – पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खागा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जयप्रकाश उर्फ पिन्टू (उम्र 24 वर्ष) है, जो ग्राम तेंदुआ, थाना खखरेरू, जनपद फतेहपुर का निवासी है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 164/25, धारा 137(2)/61(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया।








