Firozabad । प्रशासनिक सेवा में अपनी ईमानदारी और निष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी आदेश सिंह सागर (Adesh Singh Sagar) को शासन ने बड़ी राहत देते हुए क्लीनचिट प्रदान कर दी है। निष्पक्ष जांच में लगाए गए सभी आरोप निराधार पाए गए हैं। इसके बाद शासन ने उन्हें उपजिलाधिकारी (SDM), महोबा पद पर स्थानांतरित कर दिया है।
निष्पक्ष जांच में आरोप असत्य पाए गए
गत वर्ष आदेश सिंह सागर पर कुछ आरोप लगाए गए थे। इनकी जांच कमिश्नर आगरा शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट किया गया कि सभी आरोप पूर्णत: असत्य थे। इसी आधार पर शासन ने उन्हें 31 जुलाई 2025 को पुनः पदभार ग्रहण कराया।
आदेश सिंह सागर का बयान
आदेश सिंह सागर ने क्लीनचिट मिलने पर कहा—
“निष्पक्ष जांच ने सिद्ध कर दिया कि सत्य की विजय अवश्यंभावी है। मैं सदैव की भांति आने वाले समय में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता एवं शासन-प्रशासन की सेवा करता रहूँगा।”
स्थानीय जनता और सहयोगियों की प्रतिक्रिया
स्थानीय नागरिकों और सहकर्मियों ने उनके पुनः बहाल होने और महोबा स्थानांतरण का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि यह सच्चाई और ईमानदारी की जीत है।






We need more officers like this. Jai Hind Jai Bharat