Fatehpur: कलेक्ट्रेट के आसपास लगे रहस्यमयी पोस्टर, ग्रीन जोन में जमीन घोषित होने से हड़कंप

Spread the love

Fatehpur : जिले के कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाकों में रहस्यमयी पोस्टरों ने सनसनी फैला दी है। पोस्टरों में दावा किया गया है कि लखनऊ बाईपास से रायबरेली रोड और बिठौरा रोड के आसपास की जमीनों को सरकार ने ग्रीन जोन घोषित कर दिया है। इसके चलते अब इन क्षेत्रों में न तो नक्शा पास होगा और न ही मकान बनाए जा सकेंगे

शहर में जगह जगह लगे हुए पोस्टर

पोस्टरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन पर किसी संस्था या व्यक्ति का नाम नहीं है। किसने ये पोस्टर लगाए, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।

कलेक्ट्रेट के आसपास बड़ी संख्या में लगे पोस्टरों को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दावे से उन लोगों में चिंता और आशंका बढ़ गई है जिनकी जमीनें इन क्षेत्रों में आती हैं।

प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *