फतेहपुर, 06 सितंबर 2025 – जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से कराने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया।

अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर और राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर सख्त और पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।







