Fatehpur : केशपाल पटेल हत्या मामले में सिराथू विधायक Pallavi Patel पहुँची अजरौली गांव

Spread the love

Fatehpur : जिले के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में बीते दिनों हुए दर्दनाक हमले और हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शनिवार को सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल मृतक किसान केशपाल पटेल के गांव पहुँचीं।


बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल बाइक से मुंह ढककर गांव पहुँचीं। गांव पहुँचकर उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

गौरतलब है कि अजरौली गांव में एक दबंग युवक ने तीन बुजुर्गों पर धारदार हथियार से हमला किया था। इस हमले में केशपाल पटेल की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। वहीं पल्लवी पटेल के गांव पहुँचने की सूचना मिलते ही एसडीएम खागा और धाता थाना प्रभारी भी मौके पर पहुँच गए।

यह घटना लगातार चर्चा में बनी हुई है और अब इस मामले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *