SP Fatehpur ने किया धाता व खखरेरू थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Spread the love

Fatehpur: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह ने बुधवार 27 अगस्त 2025 को धाता और खखरेरू थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टर, जनसुनवाई एवं महिला हेल्प डेस्क, CCTNS, सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच की।


निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना परिसर का भी भ्रमण किया और साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनता की समस्याओं को समय पर निस्तारित करने पर जोर दिया।


पुलिस अधीक्षक ने थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *