Fatehpur: ललौली थाना क्षेत्र में जमुना नदी में बुधवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। नाले के पास मछली मार रहे युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नदी किनारे मछली का शिकार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शोर मचने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया।
सूचना पाकर ललौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से युवक को गाजीपुर अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।




