Fatehpur : किसानों के मुद्दों पर सपा ने तहसील का किया घेराव, सांसद ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Fatehpur : किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज नई तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने किया।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में खाद की कालाबाजारी जोरों पर है, जिससे किसान परेशान हैं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति की समस्या, बढ़ती बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर भी पार्टी ने सरकार को घेरा।


प्रदर्शन के बाद सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *