Fatehpur : फतेहपुर के विवादित मकबरे मामले में आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पहले ही कोर्ट में दाखिल कर दी थीं। आज की सुनवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में है।
इस विवादित स्थल को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाज़ी चल रही है। एक पक्ष इस स्थान को मकबरा बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे ठाकुर जी का मंदिर होने का दावा करता है।
बता दें कि बीते 11 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की अगुवाई में हजारों की संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। उस दौरान मकबरे पर भगवा ध्वज फहराया गया और परिसर में बने कुछ ढाँचों को भी तोड़ दिया गया था। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। तभी से यह मामला और अधिक गरमा गया और लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
1970 के सरकारी रिकॉर्ड्स में इस मकबरे का कोई उल्लेख नहीं है। यही वजह है कि आज होने वाली कोर्ट की सुनवाई को निर्णायक और बेहद अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि अदालत इस विवाद को लेकर क्या रुख अपनाती है।
Fatehpur का विवादित मकबरा मामला: आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में अहम सुनवाई




