Fatehpur: 200 साल पुराने मंदिर से घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

Fatehpur: जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के शोथरापुर गांव के पास स्थित लगभग दो सौ साल पुराने प्राचीन मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोर मंदिर से छोटे-बड़े मिलाकर करीब 35 घंटे चुरा ले गए।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन इस बार की घटना ने लोगों में भारी नाराज़गी और आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।


सूचना मिलते ही खखरेरू थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।

यह घटना न सिर्फ धार्मिक आस्था पर चोट है बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *