Fatehpur News: मेडिकल स्टोर पर चोरी की कोशिश, भीड़ ने चोर को पकड़कर की पिटाई

Spread the love

Fatehpur: हथगाम थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मेडिकल स्टोर पर चोरी की कोशिश करते हुए युवक रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

घटना छिवलहा चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर हुई। मेडिकल स्टोर संचालक दवा देने के लिए पीछे मुड़े तो काउंटर पर रखा पैसा चुराने की कोशिश कर रहा चोर मौका पाकर भागने लगा।

शोर सुनकर जुटी भीड़

स्टोर संचालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भागते हुए चोर को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस को सौंपा गया आरोपी

घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

• स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी से चंद कदमों की दूरी पर इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *