भारतीय किसान यूनियन ने किया भव्य किसान सम्मान समारोह, सम्मानित हुए किसान

Spread the love

Fatehpur: जिले में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत ग्रुप) द्वारा गुरुवार को नहर कॉलोनी परिसर में प्रथम किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं समाजसेविका हेमलता पटेल को भी किसानों और महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए सम्मानित किया गया। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


कार्यक्रम में किसान नेताओं ने किसानों की मौजूदा समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिसमें खाद के लिए लंबी लाइनों में लगना, नहरों में पानी की कमी और बिजली की दिक्कतें प्रमुख रहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने संबोधन में कहा कि संगठन हर पल किसानों के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

समारोह में जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, प्रदेश पदाधिकारी रामदत्त मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव ज्ञान सिंह गौर, विपिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *