Fatehpur: रिक्शा और बाइक में भिड़ंत, दो लोग घायल – यूपी-112 ने दिखाई तत्परता

Spread the love

Fatehpur: जिले में आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यू०पी०-112 की पीआरवी-7247 मौके पर मात्र 5 मिनट में पहुंच गई और तत्काल कार्रवाई की।

पुलिसकर्मियों ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद पहुँचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

कॉलर सहित मौके पर मौजूद लोगों ने यूपी-112 की तत्परता और मददगार रवैये की जमकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में पुलिसकर्मी लगातार त्वरित सेवा और जनसुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *