Fatehpur News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

Fatehpur: जनपद फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र की दतौली चौकी अंतर्गत सिधाव नहर कोठी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक काली टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए था। शव नहर की झाल में फंसा हुआ मिला।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

पहले भी सामने आए ऐसे मामले

फतेहपुर जिले में नहरों में शव मिलने की घटनाएँ पहले भी सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में हत्या की आशंका जताई गई थी, जबकि कुछ घटनाओं में आत्महत्या या दुर्घटना की संभावना पाई गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

संवाददाता : जितेंद्र विश्वकर्मा (बहुआ, फतेहपुर)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *