Fatehpur: खुद को CMS का PRO बताने वाला चपरासी प्रमोद चौधरी सस्पेंड

Spread the love

Fatehpur: जिला अस्पताल में खुद को CMS का PRO बताने वाले फोर्थ क्लास चपरासी प्रमोद चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, चपरासी प्रमोद चौधरी वह 3-4 गार्ड्स के साथ अस्पताल का निरीक्षण करता था, जिससे स्टाफ में खौफ का माहौल बना रहता था।

बीते दिनों कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान प्रमोद चौधरी को झूठ बोलने पर फटकार लगाई थी और तत्काल कोतवाली भेजते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। हालांकि मामले में जब सदर कोतवाली से जानकारी ली गई तो जवाब मिला कि इस विषय में कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती, इसकी जानकारी केवल सीएमओ ऑफिस से ही मिलेगी।

हमारे संवाददाता ने सीएमओ ऑफिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जबकि सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी सरकारी दफ्तर का सीयूजी नंबर हर समय सक्रिय रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *