Fatehpur में सम्पन्न हुआ सक्षम का प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग, नये पदाधिकारी बने

Spread the love

Fatehpur: दिव्यांगों की सेवा और स्वावलंबन के लिए काम करने वाले संगठन सक्षम का प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहपुर में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कानपुर प्रान्त के सभी पदाधिकारी, प्रान्त कार्यसमिति के सदस्य और अलग-अलग जिलों के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए। बैठक में संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आने वाले समय की योजनाओं पर चर्चा हुई।


कार्यक्रम के दौरान धीरेन्द्र गुप्ता का दायित्व परिवर्तन करते हुए उन्हें कानपुर प्रान्त कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। वहीं धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को सक्षम फतेहपुर जिला इकाई का नया अध्यक्ष और नवीन सिंह चौहान को सक्षम युवा आयाम, फतेहपुर का जिला प्रमुख घोषित किया गया।

नये पदाधिकारियों की घोषणा होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *