“तेजस्वी संग बाइक पर निकले राहुल गांधी, वोटर अधिकार यात्रा बनी सियासी गर्मी का केंद्र”

Spread the love

Bihar: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ बिहार में जनता के बीच बड़ा राजनीतिक संदेश छोड़ रही है। यह यात्रा 17 अगस्त को शुरू हुई थी और 1 सितंबर तक पटना पहुँचने वाली है। करीब 1,300 किलोमीटर और 20 जिलों को कवर करने वाली इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग के ‘विशेष गहन संशोधन (SIR)’ के दौरान कथित रूप से हटाए गए लाखों नामों को लेकर जनता में जागरूकता फैलाना है।

बाइक रैली के ज़रिए राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव सीधे ग्रामीण इलाकों और कस्बों में लोगों से जुड़ रहे हैं। राह में लगातार मिल रही भीड़ कांग्रेस और राजद के लिए उत्साहजनक मानी जा रही है।


राहुल गांधी ने अपने संबोधनों में भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “जिंदा वोटरों को मृत घोषित कर मतदाता सूची से बाहर किया गया है।” इसके साथ ही उन्होंने “Vote Chor Gaddi Chhodd” का नारा बुलंद किया, जो अब आम जनता की ज़ुबान पर चढ़ने लगा है।


इस रैली में जनता से सीधे संवाद, पसीना बहाते हुए लंबे सफर और नारेबाज़ी ने इसे महज़ एक यात्रा से आगे बढ़ाकर राजनीतिक प्रतिरोध का प्रतीक बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *