Fatehpur News: विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जहानाबाद के विकास को लेकर रखीं अहम मांगें

Spread the love

फतेहपुर के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने सड़क, पुल और शिक्षा से संबंधित परियोजनाओं पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

विधायक ने खजुहा–अमौली संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बारा गंगोली (यमुना नदी) पुल, चराई खूटा (रिंद नदी) पुल और कृपालपुर–बिंदा (रिंद नदी) पुल के निर्माण की मांग भी रखी। उनका कहना है कि इन पुलों के बनने से आसपास के कई गांवों का संपर्क बेहतर होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

इसके अलावा विधायक ने गौरी औरा में आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना की भी मांग की, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिल सकें। इस मुलाकात को जहानाबाद क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *