Fatehpur: सुल्तानपुर घोष पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा

Spread the love

फतेहपुर, 07 सितंबर 2025 – पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह (Anoop Kumar Singh) के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद सोयब (उम्र 23 वर्ष) है, जो ग्राम आरामपुर बसई, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर का निवासी है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 163/2025 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट और 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज था।

पुलिस टीम ने अभियुक्त को रामपुर बसई मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *