भाड़ा लेकर जा रहे डीसीएम पर स्कॉर्पियो सवारों का हमला, चालक गंभीर घायल

Spread the love

Fatehpur: जिले के थरियाव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हाइवे पर बड़ा मामला सामने आया है। एबी इंटरनेशनल के पास कुछ अज्ञात स्कॉर्पियो सवारों ने एक डीसीएम वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित चालक ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसके पास से 35 हजार रुपये नकद भी लूट लिए।

घटना के दौरान डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने डीसीएम को हाईवे पर रोककर पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट करते हुए लूटपाट की। पीड़ित युवक ने थरियाव थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *