Fatehpur: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में क्षेत्राधिकारी जाफरगंज की अध्यक्षता में बाल सुरक्षा से संबंधित मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में बाल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोष्ठी में जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर प्रतिनिधि, चिकित्सक, डीसीपीयू के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




