Fatehpur। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 12 मील जमरावा में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से फैक्ट्री ध्वस्त हो गई और एक दंपत्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
ग्राम जमरावा निवासी वीरेंद्र (47 वर्ष) और उनकी पत्नी विमला (40 वर्ष) पटाखों की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में फंस गए। हादसे में पत्नी विमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति वीरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है कि क्या यह हादसा शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या अन्य किसी वजह से हुआ।
स्थानीय लोग और परिवारजन हादसे से स्तब्ध हैं और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग कर रहे हैं।




