Fatehpur News: फतेहपुर में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Spread the love

Fatehpur: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कैथपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार मथुरा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों को जब सूचना मिली तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *