
Fatehpur: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कंपनी पर आरोप है कि सभी दस्तावेज़ सही होने के बावजूद ग्राहकों को क्लेम की राशि नहीं मिल रही है। मामला फतेहपुर के उपभोक्ता प्रभात कुमार सिंह का है, जो अब उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

पॉलिसी का विवरण
पॉलिसी नंबर: 11240421831501
पॉलिसी टाइप: Star Health Assured
वार्षिक प्रीमियम: ₹20,144
सम एश्योर्ड: ₹10 लाख
कवर व्यक्ति: स्वयं, पत्नी और बच्चा
क्लेम विवरण
पहला क्लेम: ₹22,600 (क्लेम नं.- 0011170, दिनांक– 12.05.2025)
दूसरा क्लेम: ₹39,883 (क्लेम नं.- 0449058, दिनांक– 11.07.2025)
➡️ कुल दावा राशि: ₹62,483
प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि सही कागजात जमा करने के बावजूद क्लेम की राशि नहीं दी गई। कंपनी के अधिकारियों से बात करने पर भी कोई समाधान नहीं मिला।
उनका आरोप है कि “Star Health से कोई क्लेम न कराए, वरना केवल प्रीमियम भरने के बाद भी आपको अपने अधिकार का पैसा नहीं मिलेगा।”
कंपनी की इस कार्यशैली से परेशान उपभोक्ता अब न्याय की उम्मीद में उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी में हैं।








