Fatehpur: कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल और चौडगरा के बीच सड़क किनारे भारी मात्रा में दवाओं का जखीरा मिला।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बोरियों और झोलों में भरकर दवाएं उठाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां लूट जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।


मौके से बरामद दवाएं मैनकाइंड कंपनी की बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात ट्रक से यह दवाओं का स्टॉक सड़क पर फेंका गया है। पुलिस ने दवाओं की एक्सपायरी डेट और लॉट नंबर की जांच कराने की बात कही है।


प्रशासन ने जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति सड़क किनारे से दवाएं उठा ले गया है, वह उन्हें तुरंत जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में जमा कराए। फिलहाल मामले की जांच पुलिस और संबंधित विभाग कर रहे हैं।




