
Fatehpur: नेशनल हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने महिला पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने भाई और मां के साथ कचेहरी से बाइक से गांव पुरईन लौट रही थी। तलाक के मामले में उसे पति से एक लाख 25 हजार रुपये मिले थे। आरोप है कि बदमाशों को इसकी भनक थी और उन्होंने रास्ते में महिला को निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों की तलाश की जा रही है।




