Fatehpur: करंट की चपेट में आने से सास की मौत, बहू गंभीर रूप से घायल

Spread the love

Fatehpur: जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चारा मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से सास की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग घर पर चारा काटने का काम कर रहे थे। इस दौरान चारा मशीन में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर सास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहू भी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *