News Flash 31 अगस्त 2025
एक क्लिक में पढ़े 31 अगस्त, रविवार की अहम खबरें
"हर खबर पर नज़र – Watch India Now"
एक क्लिक में पढ़े 31 अगस्त, रविवार की अहम खबरें
पंजाब में भारी बारिश से बाढ़, 24 मौतें, 1018 गांव प्रभावित। BJP नेता सुनिल जाखड़ ने पीएम से तत्काल केंद्रीय सहायता की अपील की।
PIB ने पाकिस्तान के दावों को खारिज किया, कहा भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है। पाकिस्तान की वायरल तस्वीरें फर्जी और भ्रामक।
भारत ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए बोली लगाई। सरकार ने मंत्रीस्तरीय गारंटी दी, 2036 ओलंपिक की तैयारी का बड़ा कदम माना जा रहा है।
फतेहपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने वाले आरोपी पवन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया, आरोपी को जेल भेजा गया।
फतेहपुर कलेक्ट्रेट के आसपास लगे रहस्यमयी पोस्टरों में दावा, रायबरेली रोड-बाईपास की जमीन ग्रीन जोन घोषित, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल।
फतेहपुर के अजरौली गांव में हत्या मामले पर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल पहुँचीं। परिजनों से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी, मामला गरमाया।
फतेहपुर में सपा ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव किया। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने खाद, बिजली संकट व बेरोजगारी मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन।
फतेहपुर के विवादित मकबरे मामले में आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, मकबरा या ठाकुर जी मंदिर? 11 अगस्त की घटना के बाद मामला हुआ गरम।
एक क्लिक में पढ़े 30 अगस्त, शनिवार की अहम खबरें