
Fatehpur: धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव में हुए केशपाल सिंह मर्डर केस को लेकर सियासत तेज हो गई है। रविवार को बांदा के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल जब मृतक परिवार से मिलने पहुंचे तो पुलिस ने बॉर्डर पर उनके काफिले को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई।
पुलिस रोकने के बावजूद पूर्व सांसद हार नहीं माने और लगभग 8 किलोमीटर खेतों के रास्ते पैदल चलकर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

घटना का पृष्ठभूमि
छह दिन पहले गांव के 65 वर्षीय किसान केशपाल सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस हमले में एक रिटायर्ड सिपाही और एक किसान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय राजनीति में भारी रोष है।
राजनीतिक सरगर्मी
पूर्व सांसद का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की और कहा कि वे हर संभव सहयोग करेंगे।





