Fatehpur: फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रॉपर्टी हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Fatehpur: कोतवाली नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार गुप्ता (54 वर्ष), निवासी मोहल्ला ससुरखाना कालिकन रोड के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 317/2024, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत केस दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को 30 अगस्त 2025 को जिला अस्पताल फतेहपुर के पास से दबोच लिया।

मामले में शिकायतकर्ता गिन्नीलाल ने तहरीर दी थी कि आरोपी ने उसकी जमीन के कागजात गायब कर फर्जी हस्ताक्षर से प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


मुख्य बातें

• फतेहपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को दबोचा।
• आरोपी पवन कुमार गुप्ता, निवासी ससुरखाना कालिकन रोड।
• जमीन के कागजात गायब कर फर्जी हस्ताक्षर से प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप।
• आरोपी पर धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज।
• पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय/जेल भेजा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *