Fatehpur: जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं लगातार उजागर हो रही हैं। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की फटकार के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। ताजा मामला मुचुवापुर निवासी घायल कुलदीप कुमार का है, जिन्हें एक्सीडेंट के बाद ट्रॉमा सेंटर लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर सागर ने दबाव बनाकर 800 रुपये का इंजेक्शन निजी मेडिकल स्टोर से मंगवाया
मरीज के जीजा जय सिंह ने बताया कि ऑपरेटर ने कहा था यह इंजेक्शन चोट ठीक कर देगा, इसलिए घबराहट में उन्होंने 800 रुपये खर्च कर दिए। बाद में पता चला कि उसी इंजेक्शन की असली कीमत महज 80 से 150 रुपये है।

सूत्रों के मुताबिक, इस खेल में मेडिकल स्टाफ इंजेक्शन की डिब्बी का कैप वापस मेडिकल स्टोर ले जाकर 50 प्रतिशत कमीशन लेता है। यह खुलासा अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।




