फतेहपुर में छात्रों से भरी स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल

Spread the love

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली मोड़ के समीप बुधवार को छात्रों से भरी एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थे, जिनमें से चार छात्रों के घायल होने की सूचना है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बस में सवार सभी छात्रों की स्थिति और हादसे के वास्तविक कारण की जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्ट—दीपा पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *