पूर्वांचल विद्युत निगम ने जारी किए टोल-फ्री नंबर, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत

Spread the love

फतेहपुर/जहानाबाद: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। निगम का कहना है कि कई बार बिल जमा न होने या तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर कनेक्शन अचानक डिस्कनेक्ट हो जाते हैं, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

ऐसी स्थिति में अब उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी का कनेक्शन अचानक बंद हो जाता है, तो वह निगम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकता है और अपनी समस्या का जल्द समाधान पा सकता है।

निगम की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:
📞 9120988989
📞 9120988815

जहानाबाद के अवर अभियंता विनोद तोमर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या होने पर इन नंबरों पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

निगम के इस कदम से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *