Fatehpur News: UPPCS में शुभम सिंह ने मारी बाजी, प्रदेश में 9वीं रैंक; फतेहपुर में खुशी की लहर

Spread the love

फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड के भुरचूनी गांव के रहने वाले शुभम सिंह ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल की है। रविवार देर रात परिणाम घोषित होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

शुभम सिंह किसान राकेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा धाता के चौधरी रामचंद्र सिंह गुलजार सिंह प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिंदकी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और फिर दिल्ली में रहकर यूपीपीसीएस की तैयारी की। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि उन्होंने यह सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

शुभम के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता राकेश कुमार सिंह ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं, उनके छोटे भाई भी पढ़ाई कर रहे हैं और अपने बड़े भाई से प्रेरणा ले रहे हैं।

शुभम सिंह की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *