Fatehpur News: भंडारा से लौट रहे युवक की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

Fatehpur: चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान ललित पटेल (पुत्र रिटायर्ड फौजी) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ललित शनिवार देर शाम झलियन गांव में आयोजित भंडारे से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के गले पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर घाव मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस अपराधियों पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रही है। ग्रामीणों में इस वारदात के बाद भारी दहशत का माहौल है।

एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि बढ़ते अपराधों पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *