Fatehpur News: फतेहपुर में मोबाइल चोर रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

Fatehpur: सदर कोतवाली क्षेत्र के एस्टेट बैंक के पास स्थित सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब मोबाइल चोरी कर रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने भरे बाजार में रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर के साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

पिछले कई दिनों से भरे बाजार में मोबाइल चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। बताया जा रहा है कि यह गिरोह खरीदारी कर रहे लोगों के मोबाइल चुपके से पार कर लेता था।

सूचना देने के बावजूद डायल 112 की पुलिस लगभग एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोग पकड़े गए चोर को अपने कब्जे में लिए रहे। बाद में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए युवक के पास से कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोप है कि यह नाबालिग चोर किसी बड़े गैंग या मास्टरमाइंड के इशारे पर काम करता है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *