Fatehpur News: स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, आधा दर्जन बच्चे घायल

Spread the love

Fatehpur: जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा?

थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा गांव में यह हादसा उस समय हुआ जब वैन चालक बच्चों को लेकर घर से स्कूल जा रहा था। अचानक वैन लहराते हुए एक कार से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में बैठे बच्चे घायल हो गए।

बच्चों की हालत

घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वैन और कार को कब्जे में ले लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *