Fatehpur News: फतेहपुर में शुरू हुई अंतर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता

Spread the love

Fatehpur: अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन के निर्देश और पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अंतर्जनपदीय मलखम्भ (पुरुष) प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी थरियांव श्री वीर सिंह, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज श्री दुर्गेश दीप और प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें

इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की कुल 08 टीमें शामिल हुईं। इनमें जनपद प्रयागराज, बाँदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, महोबा, हमीरपुर, कौशाम्बी और फतेहपुर की टीमें शामिल हैं।

फतेहपुर पुलिस का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और शारीरिक दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *