Fatehpur: ड्रोन से चोरी की अफवाहों पर पुलिस अधीक्षक की अपील – “अफवाह न फैलाएं, न ही मारपीट करें”

Spread the love

Fatehpur: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते दिनों रात के समय ड्रोन द्वारा रेकी कर चोरी की घटनाओं की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इन अफवाहों के कारण लोग भ्रमित हो रहे हैं और कई जगहों पर अनावश्यक तनाव का माहौल देखने को मिला।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, अनूप कुमार सिंह ने आमजनमानस से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि—
👉 ड्रोन से चोरी की घटनाओं की अफवाहों पर ध्यान न दें।
👉 बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति पर शक कर मारपीट न करें।
👉 किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी को तुरंत पुलिस को अवगत कराएँ।
👉 सोशल मीडिया या आपसी बातचीत के जरिए अफवाह फैलाने से बचें।

एसपी ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाना और किसी को बिना कारण नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “सतर्क रहें, लेकिन अफवाहों पर विश्वास न करें।”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *