बीच बाजार भाइयों में खूनी संघर्ष, Video Viral – लोग बने रहे तमाशबीन

Spread the love

Fatehpur: जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बाजार में सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई की बेरहमी से पिटाई की और गर्दन पर पैर रखकर मारने का प्रयास किया। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

तमाशबीन बने लोग

मारपीट के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। लोग मूकदर्शक बने रहे और तमाशा देखते रहे।

मदद की गुहार पर भी नहीं मिली सहायता

पीड़ित युवक ने पास में खड़ी एनएचएआई की गाड़ी के पास जाकर मदद मांगी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने भी कोई सहायता नहीं की।

थाने से चंद कदम की दूरी पर घटना

यह पूरी घटना थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, इसके बावजूद किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग इस घटना से दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *