Fatehpur: मिट्टी का टीला ढहने से बहु की मौत, सास गंभीर रूप से घायल

Spread the love

Fatehpur: जिले के ललौली क्षेत्र के लोहारगढ़वा मजरे कोंडार गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। घरेलू काम के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। इस हादसे में बहु रामप्यारी निषाद दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के समय उनके साथ मौजूद सास ननकीवा भी मिट्टी के ढेर में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायल महिला का इलाज जारी है।

गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *