Khaga: जन्माष्टमी पर बार डांसरों का डांस, क्लर्क ने उड़ाए नोट – वीडियो वायरल, जांच शुरू

Spread the love

फतेहपुर (Fatehpur) जिले के खागा (Khaga) थाना क्षेत्र के जसराजपुर गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम विवादों में आ गया है। ग्राम प्रधान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बार डांसरों का डांस कराया गया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहे एक वीडियो में ऐरायां शिक्षा खंड के जनता इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर गौती में तैनात एक क्लर्क डांसरों पर नोट बरसाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक पर्व पर इस तरह का आयोजन आस्था के साथ खिलवाड़ है। लोगों ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *