Fatehpur : कच्चा मकान गिरने से तबाह हुआ परिवार, मंत्री का बयान वायरल

Spread the love

Fatehpur: जिले में कच्चे मकान की छत गिरने से एक परिवार पूरी तरह तबाह हो गया। हादसे के बीच प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं— “मकान कच्चा था, गिर गया, इसमें हम क्या करें, सरकार क्या करे।”

अब सवाल यह उठता है कि जब पीड़ित परिवार पीएम आवास योजना के लिए पात्र था तो उसे मकान क्यों नहीं मिला? ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का लाभ अपात्र लोगों तक पहुंच रहा है जबकि पात्र लोगों को आवास दिलाने में रिश्वत की मांग करते हैं।


यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की हकीकत को सामने लाता है। बड़ा सवाल यही है—प्रशासन की नींद कब खुलेगी और तब तक कितने और परिवार अपने आशियाने से उजड़ेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *