फतेहपुर (Fatehpur) जिले के किशनपुर कस्बे में चोरों ने बाला जी ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और 20 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी व करीब 4 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए।
यह वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।





