Fatehpur: संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले, ग्रामीणों में चर्चा तेज

Spread the love

Fatehpur: जिले के किशुनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब अलग-अलग स्थानों से एक लड़का और लड़की के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। दोनों शवों के पास से सल्फास की गोलियां मिलने से मामले ने और रहस्य पैदा कर दिया है।

ग्रामीणों के बीच दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चाएं तेज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह क्या रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

पुलिस का बयान:
किशुनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *