Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज बिहार के अररिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “बिहार में SIR (Special Intensive Revision) के जरिए लाखों वोटरों के नाम काटे गए हैं। यहां तक कि बच्चे भी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगा रहे हैं।”
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इसे “संविधान का अपमान” करार दिया। उन्होंने कहा, “हमारी पूरी कोशिश चुनाव आयोग के रवैये को बदलने की है और हम इसे छोड़ने वाले नहीं हैं।”
इससे पहले, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से उनके आरोपों के समर्थन में शपथपत्र और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। लेकिन सात दिन की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद राहुल गांधी ने कोई दस्तावेज़ नहीं सौंपे।


वहीं, भाजपा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आरोपों को निराधार बताते हुए चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।



